पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले मां को घर से बाहर भेजा, फिर किया सुसाइड, कर्ज से था परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. चकेरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को 20 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। वह टेनरी में मजदूरी का काम करता था। मृतक की मां ने बताया कि वो कर्ज की वजह से परेशान था। बहाने से उन्हें घर के बाहर भेज दिया और फिर फांसी से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- जाजमऊ के तिवारीपुर इलाके में रवि वर्मा अपनी मां निर्मला और छोटे भाई शिवशंकर के साथ रहता था।
- रवि की मां के मुताबिक, घरेलू काम की वजह से उसने करीब 20 हजार रुपए कर्ज लिए थे। इस वजह से वो परेशान रहता था।
- कर्ज चुकाने के लिए मजदूरी के बाद फल का ठेला भी लगाता था।
काम पर नहीं गया था रवि

- वह मंगलवार सुबह काम पर नहीं गया। करीब 11 बजे उसने किसी बहाने से घर के बाहर भेजकर दरवाजा बंद कर लिया।
- करीब आधे घंटे बाद दरवाजा खटखटाने पर उसने जवाब नहीं दिया तो पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया।
खबरें और भी हैं...