पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Dead Body Found Near Cemetery Sensation

कब्रिस्तान के बाहर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. कानपुर में आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में शव मिलने से पुलिस प्रशासन की नीद उड़ गई है। रवि‍वार की देर रात भी यहां के गोविंद नगर इलाके में युवक का एक पैर कटा शव मि‍ला था जि‍ससे हड़कंप मच गया था। अभी पुलिस इस मामले को सुलझा ही रही थी कि‍ सोमवार को फिर एक युवक की लाश कब्रिस्तान के बाहर से बरामद की गई। इसकी जानकारी मि‍लते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताते चलें कि‍ सोमवार को किदवई नगर थाना क्षेत्र के बारा देवी इलाके में कब्रिस्तान के पास नाले में एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने नाले में शव तैरते हुए देखा तो 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लि‍या है, लेकि‍न अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
फि‍लहाल मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव की जांच की। इस दौरान युवक की उम्र करीब 32 साल के आसपास बताई जा रही है। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के कई नि‍शान हैं। पुलि‍स मामले की छानबीन कर रही है।
तस्‍वीर में: शव मि‍लने के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसि‍क टीम और लोगों की लगी भीड़।