पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Youngman Alive Police Consider Dead In Record Kanpur News

पुलिस ने रिकॉर्ड में दिखाया मुर्दा, चार महीने बाद जिंदा निकला युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कोतवाली में अपनी प्रेमिका के साथ राहुल (दाएं)।
कन्नौज/कानपुर. कन्नौज में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। चार महीने पहले पुलिस ने एक युवक को अपने रिकॉर्ड में मुर्दा बताया था। उसके द्वारा बरामद शव का अंतिम संस्कार भी कराया। हत्या के मामले में एक शख्स को सजा भी हो गई। चार महीने बाद रविवार को पुलिस रिकॉर्ड में मरा युवक सही-सलामत अपने गांव वापस आ गया। ऐसे में पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामला गुरसहायगंज कोतवाली के रौतामई गांव का है। बीते आठ जून को पुलिस ने खेत से एक युवक की लाश बरामद की थी। बेल्ट और कपड़ों से शव की शिनाख्त रौतामई गांव निवासी राहुल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया। इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रविवार को राहुल सही-सलामत घर लौट आया।
प्रेम संबंध से भी जुड़ा है मामला
दरअसल, पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। गांव की एक लड़की के साथ राहुल के प्रेम संबंध थे। बीते 27 मई को वह लड़की गायब हो गई थी। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके अगले ही दिन 28 मऊ को राहुल भी गायब हो गया। बाद में 8 जून को पुलिस ने खेत से एक लड़के का शव बरामद किया। छानबीन के दौरान पुलिस को यह बातें पता चली। ऐसे में शक के आधार पर लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।
क्या कहता है राहुल
आरोपी राहुल ने पूछताछ के दौरान लड़की के साथ भागने की बात स्वीकार की है। हालांकि, खेत में मिले शव के बारे में वह कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। वहीं, लड़की के परिजन इस पूरे खेल में राहुल और उसकी मां की भूमिका को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
आगे देखिए, राहुल से पूछताछ करती पुलिस...