फोटो: युवा महोत्सव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पेटिंग बनाते हुए छात्र।
कानपुर. कानपुर के युवाओं में पीएम
नरेंद्र मोदी से ज्यादा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का क्रेज है। युवाओं ने ओबामा की पेंटिंग बनाई और उन्हें यूथ आइकन बताया। बात हो रही है कानपुर यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय आयोजित युवा महोत्सव की, जिसका समापन गुरुवार को किया गया। महोत्सव में छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कानपुर यूनिवर्सिटी में बीते बुधवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का जलवा भी बिखेरा। मस्ती, धमाल और गीत-संगीत के शोर में गुरुवार को महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान छात्रों ने ओबामा की बनाई पेंटिंग की सबसे ज्यादा तारीफ की। महोत्सव में राजस्थान और यूपी के लोक संगीत का अद्भुत संगम छात्रों ने प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए छात्र-छत्राओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहने। बॉलीवुड गीतों से लेकर सांस्कृतिक गीतों पर भी छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत दिया। इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत और उत्साह बढ़ाया।
यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पी.के. सिंह के मुताबिक, इस युवा महोत्सव का मकसद छात्रों को रिफ्रेश करना है। साल भर में एक बार होने वाले इस महोत्सव की तैयारी छात्र पिछले दो महीने से ही शुरू कर देते है। इस बार इस महोत्सव का थीम 'मां' रखी गई थी। इनके मुताबिक इस महोत्सव में भाग लेने वाले छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
महोत्सव में गीत संगीत के साथ क्ले (मिट्टी) के पुतले भी छात्रों द्वारा बनाए गए थे। मृदंग बजाता युवक, घोसले में बैठे नन्हे बच्चों को एक चिड़िया द्वारा खाना खिलाते हुए भी दर्शाया गया है। इसके साथ ही एक मां अपने बच्चे पर मातृत्व कैसे लुटाती है। इसे भी छात्रों ने बखूबी दिखाया। छात्रों के इस प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।
आगे देखें युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति की तस्वीरें...