पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुलाबी गैंग: Protest By World Famous Pink Gang GULABI GANG

उन्नाव और कठुआ RAPE कांड पर भड़की 'गुलाब गैंग', देखिए फिर क्या हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महोबा, यूपी। उन्नाव और कठुआ रेप कांड को लेकर गुलाबी गैंग ने सोमवार को यहां तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सम्पत पाल के नेतृत्व में गुलाबी गैंग तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंची थी। अफसरों के नदारद होने पर बाबू पर भड़की गुलाबी गैंग। प्रदर्शन के दौरान बुंदेलखंड कंमांडर फरीदा बेगम भी मौजूद थीं। इस गुलाबी गैंग पर फिल्म बन चुकी है। सम्पत पाल बिग बॉस में आ चुकी हैं।

 

-प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में दुष्कर्म की वारदात ने एक बार फिर देश की सियासत को गरमा दिया है। विरोध जताते हुए गुलाबी गैंग ने सोमवार को महोबा के तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर सम्पत पाल और बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
-अधिकारियों के कार्यालय में न मिलने पर गुलाबी गैंग ने जमकर नारेबाजी की। गुला गैंग ने एक घंटे तक तहसीलदार का इंतजार किया। इसके बाद कार्यकर्ता भड़क उठीं।
-बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...