पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुलंदशहर, यूपी। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रेलवे क्रॉसिंग इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने के बाद पत्नी ने दोनों को पीटा। पत्नी के मुताबिक, पति 6 महीने से गर्लफ्रेंड के साथ गायब था। महिला कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी थी। गर्लफ्रेंड के साथ पति कहीं भागने की तैयारी में था, तभी इसकी जानकारी पत्नी को मिल गई। सड़क पर हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची...
-पत्नी को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ भाग रहे पति की बीच सड़क पिटाई कर दी गई। पत्नी का आरोप है कि पति के पिछले 6 महीने से एक अनमैरिड महिला के साथ गायब था। इसकी शिकायत वो पुलिस में भी कर चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी
-पति की बेवफाई से पत्नी काफी परेशान थी। तभी उसे खबर मिली कि पति किसी लड़की के साथ बाहर भागने की तैयारी में है।
-सूचना के बाद पत्नी अपने भाई और कुछ अन्य लोगों को लेकर घटनास्थल पर जा पहुंची। इसके बाद पति और उसकी गर्लफ्रेंड की बीच सड़क पर पिटाई कर दी।
-बीच सड़क पर ड्रामा होते देख भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने ले आई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.