पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपी के डॉक्टर भी गुंडों से कम नहीं: Real Don: When Doctor Comes To Anger

मरीज के परिजन ने डॉक्टर साब की नींद में डाला खलल, तो सुननी पड़ीं गालियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरिया, यूपी। यह कोई सड़कछाप आदमी नहीं है!...और न ही किसी अंडरवर्ल्ड डॉन के गुर्गे। यह हैं सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर। मरीज ने पेट दर्द की शिकायत पर इन्हें पुकारा, तो वे बिफर पड़े। जानिए पूरा तमाशा...

 

-योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ डॉक्टरों को यह गंवारा नहीं। यह मामला देवरिया जनपद के सलेमपुर समुदायिक स्वास्थ केंद्र का है। दबंग डॉक्टर बृजेश कुमार मिश्र ने मरीज के परिजन को मन भरकर गालियां बकीं।
-डॉक्टर साब इस बात से नाराज थे, क्योंकि उनकी नींद में खलल पैदा किया गया था। दरअसल, जब मरीज को रात में पेट दर्द हुआ, तो उनके परिजन डॉक्टर को बुलाने पहुंचे। डॉक्टर साब नींद से उठाने पर भड़क गए।
-इस मामले का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने पर डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटा दिया गया है।
-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनिवास के अनुसार, डॉ. बृजेश से जवाब भी तलब किया गया है।
 

खबरें और भी हैं...