पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर, यूपी। शुक्रवार सुबह यहां गुर्री चौकी के पास कार और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 2 नेपाली युवकों की मौत हो गई। 2 अन्य युवक घायल हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों दोस्त दिल्ली में शूज फैक्ट्री में काम करते थे। घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
-यूपी के शाहजहांपुर में कार और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गई। हादसे मे दो नेपाली युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई। एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं।
-कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि, एक्सीडेंट इतना भीषण था कि, ड्राइवर और उसके समीप बैठे दोस्त को इंचभर भी हिलने का मौका नहीं मिला।
-हादसा थाना रौजा के गुर्री चौकी के पास हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कार से चार नेपाली युवक दिल्ली से अपने घर नेपाल जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे-24 पर कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें गाड़ी चला रहे शम्भू और पास वाली सीट पर बैठे रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य दोस्त बसंत और आशीष घायल हैं।
-घायल आशीष ने बताया कि सभी लोग नेपाल के रहने वाले है। दिल्ली में एक शूज फैक्ट्री में काम करते थे। सभी 2 महीने के बाद अपने घर जा रहे थे। हादसे के वक्त आशीष सो रहा था, इसलिए घटना की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.