फोटोः राजभवन के सामने से लूट के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी आरके चतुर्वेदी (दाएं)।
लखनऊ. हजरतगंज थाना क्षेत्र में राजभवन के सामने बाइक सवार लुटेरों ने 19 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर आनन-फानन में डीआईजी, एएसपी क्राइम, एएसपी पूर्वी, सीओ हजरतगंज और इंस्पेक्टर हजरतगंज मौके पर पहुंचे। लूट के बाद पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर खोजबीन शुरू कर दी है। रुपए एक कंस्ट्रक्शन फर्म के बताए जा रहे हैं, जिसे बैंक से निकालकर मुंशी कंपनी के ऑफिस जा रहा था। पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शाम करीब पौने चार बजे कंपनी के मुंशी योगेंद्र सिंह बंदरिया बाग स्थित एक्सिस बैंक से 18 लाख 80 हजार रुपए निकालने गए थे। चार बजे वह रुपए से भरा बैग लेकर बैंक के गेट के बाहर निकले और इन्नोवा गाड़ी की ओर जा ही रहे थे, तभी पीछे से लाल पल्सर सवार दो लुटेरे आए और पीछे बैठे युवक ने योगेंद्र सिंह से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लुटेरे लोरेटो चौराहे की ओर भाग निकले।
बिना मुंह बांधे ही बैठा था पीछे युवक
योगेंद्र सिंह के अनुसार, गाड़ी चला रहा युवक हेलमेट लगाए हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक ने मुंह बंद नहीं किया था। लूट होते ही योगेंद्र ने शोर मचाना शुरू कर किया, लेकिन किसी ने भी लुटेरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। इसके बाद वह बैंक के अंदर पहुंचे और लूट की जानकारी दी।
योगेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद करीब दस मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों की माने, तो घटना स्थल के आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरे इस घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
आगे पढ़िए, कितने लोगों को थी बैंक से पैसे निकालने की जानकारी...