लखनऊ. राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर के विशाल खंड में दो युवकों को गोलियों से भून दिया गया। दोनों ही इलाहाबाद के रहने वाले थे और दो हत्याओं में वांछित थे। गोमतीनगर में वे अपने को स्टूडेंट बताकर कमरा किराए पर लेकर रहे थे। पुलिस ने मौके से कारतूस के 17 खोखे बरामद किए हैं।
गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विशाल खंड में दो युवकों की बुधवार के तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवकों का नाम आशीष और रोहित है। पुलिस ने मौके से कई फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं, इसलिए पुलिस इन दोनों की सही पहचान पता लगाने में जुटी है।
मौके पर पहुंचे डीआईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि इस हत्याकांड को रात 1-2 बजे के आसपास अंजाम दिए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि कमरे के दरवाजे को देखकर नहीं लगता कि हत्यारे जबरदस्ती घर में घुसे होंगे। परिस्थितियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारे मृतकों के साथ आए होंगे। देर रात शराब पीने के दौरान किसी विवाद के चलते इन दोनों की हत्या की गई होगी। पुलिस ने कमरे से शराब की कई खाली बोतलें भी बरामद की हैं।
आगे पढ़े पूरे मामले पर डीआईजी नवनीत सिकेरा ने क्या कहा...