पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 Three CNG Station Will Increase Lucknow Latest News

सीएनजी भरवाने के लिए नहीं खराब होगा टाइम, राजधानी में बढ़ेंगे तीन स्टेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैकल्पिक ऊर्जा के स्त्रोत को बढ़ाने के लिए सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। इसी के तहत अब राजधानी में तीन नए सीएनजी फिलिंग स्‍टेशनों को बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अफसरों का दावा है कि मार्च से इन स्‍टेशनों पर गाड़ियों में गैस भरने का काम शुरू हो जाएगा।

सीएनजी गाड़ियों की बढ़ती संख्‍या के बीच ग्रीन गैस कंपनी ने लखनऊ में फिलिंग स्‍टेशन बढ़ाने की कवायद जोर-शोर से शुरू कर दी है। वृंदावन योजना में बहुप्रतीक्षित दो स्टेशन और पीजीआई के निकट अनुराग फीलिंग स्टेशन पर सीएनजी की सेवाएं पहली मार्च तक शुरू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। वृंदावन योजना में लगने वाले सीएनजी स्टेशनों के लिए नागपुर स्थित विस्फोटक विभाग से एनओसी आ चुकी है। पीजीआई के निकट लगने वाले सीएनजी स्टेशन का काम डीएम ऑफिस से एनओसी मिलते ही शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा राजमार्गों पर भी सीएनजी स्टेशनों का विस्तार किया जाएगा। इसमें लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के रास्ते को पहले ही कवर किया जा चुका है। अब अन्य राज्यमार्ग पर भी स्टेशन शुरू किए जाएंगे। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान लोगों को ईंधन के लिए परेशान नहीं होना पड़े। दरअसल कुछ समय पहले अवध ऑटो चालक संघ ने भी शहर में सीएनजी स्टेशनों के विस्तार की मांग की थी।

इसके बाद ग्रीन गैस कंपनी ने शहर में कई और भी पेट्रोलपंपों पर ऑफलाइन सीएनजी स्टेशन शुरू किए जाने की तैयारी की है। यहां ट्रकों के जरिए सिलेंडरों में गैस लाकर डिस्पेंसर मशीन के जरिए गैस की फिलिंग की जाएगी। मौजूदा समय में गोमती नगर, चिनहट, नादरगंज और बुद्धेश्वर में सीधे पाइप लाइन के जरिए गैस आपूर्ति करने वाले मदर स्टेशनों का भी गैस प्रेशर बढ़ाया जा रहा है। इससे एक समय में ज्यादा से ज्यादा गाड़ियों में गैस भरी जा सके।

आगे पढ़िए, वाहन चालकों को होगा फायदा...