पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजधानी में स्वाइन फ्लू के 40 मरीज, इलाज के लिए टोल फ्री नंबर जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अकेले राजधानी में अब तक 40 मरीज एच-1 एन-1 से पीड़ित मिले हैं। जबकि, दो मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे प्रदेश में स्‍वाइन फ्लू से अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। स्‍वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते स्‍वास्‍थ्‍य वि‍भाग ने सूबे के सभी जनपदों को अलर्ट पर रखा है। साथ ही इलाज में लापरवाही को लेकर टोल फ्री नंबर 18001805145 जारी कि‍या है। इसपर पीड़ि‍त व्‍यक्ति के परि‍जन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
राजधानी में अब तक स्‍वाइन फलू के कुल 41 मरीज सामने आ चुके हैं। 40 मरीजों में से चार मरीजों में रवि‍वार को स्‍वाइन फल़ू के वायरस पाए जाने की पुष्टि की गई है। वहीं, प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है। कानपुर, आगरा, मेरठ और बरेली में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप है। बरेली में अब तक एक की मौत हो चुकी है। मेरठ की एक महिला डॉक्टर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि और सहारनपुर में भी एक डॉक्टर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पहले यहां की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।
पूरे प्रदेश को किया है अलर्ट
आगरा में लगातार स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ रहा है। यहां एक और मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। कानपुर में भी एक महि‍ला मरीज की मौत होने के साथ ही एक महि‍ला में स्‍वाइन फ्लू के लक्षण मि‍ले हैं। सूबे में लगातार मि‍ल रहे स्‍वाइन फ्लू के मरीजों को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य वि‍भाग की तरफ से पूरे प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है।

सीएमओ को मॉनीटरिंग करने के निर्देश
प्रदेश में स्‍वाइन फ्लू को अलर्ट कि‍ए जाने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य वि‍भाग के स्‍टेट हेड प्रोग्रामर डॉ. एम के गुप्‍ता ने बताया कि पूरे प्रदेश की मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी जनपदों के सीएमओ को निर्देश जारी कर मॉनीटरिंग करने के साथ ही पीड़ि‍त मरीजों के इलाज में कि‍सी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दि‍या गया है।
आगे पढ़िए आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश...