लखनऊ. गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने 63वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप का फाइनल मैच देखा। यह मैच बीएसएफ और पंजाब पुलिस के बीच खेला जा रहा था। मैच में पंजाब पुलिस पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से जीत दर्ज चैम्पियन बनी। फाइनल मैच देखने सीएम अखिलेश के पहुंचते ही खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जोश भर गया। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री और सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
इस मौके पर सीएम अखिलेश यादव ने जीत के लिए पंजाब पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल फोर्स के लोग अपनी जान की बाजी लगाकर देशवासियों की रक्षा कर रहे हैं। साथ ही समय निकालकर खेलों में भी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से फोर्स के जवान और खिलाड़ी जाति-धर्म से उठकर एक साथ काम करते हैं, वैसी ही भावना की देश को जरूरत है। उन्होंने चैम्पियनशिप खेलने आई सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लखनऊ और यूपी का मान बढ़ा है।
बताई लखनऊ की खासियत
सीएम अखिलेश ने बाहर से आए सभी खिलाड़ियों और टीमों का आभार व्यक्त किया। लखनऊ की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि यह शहर गंगा-जमुनी तहजीब वाला है। सीएम ने यहां के मशहूर चिकन उद्योग के बारे में बताते हुए कहा कि लखनऊ अकेला शहर है, जहां चिकन पहनने को भी मिलता है और प्लेट में भी।
आगे पढ़िए, सीएम बोले- टीवी वालों ने एस्ट्रो टर्फ का बदल दिया रंग...