पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोटबंदी के बाद दूसरी बार ATM पर लगी लाइनें: Cash Crunch In Atm In India News And Updates

हल्दी-मेहंदी की रस्म अधूरी छोड़कर ATM की ओर दौड़ा दूल्हा, पर हाथ लगी मायूसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा, यूपी। यह हैं अश्वनी। बरात से पहले इन्हें  ATM  की ओर दौड़ना पड़ा। दरअसल, ATM  सूखने का असर 10 राज्यों में देखा जा रहा है। 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद फिर से  ATM  पर 'नो कैश' के बोर्ड टंगे देखे जा रहे हैं। अश्वनी मेहंदी-हल्दी की रस्म अधूरी छोड़  ATM  पहुंचे थे। हालांकि उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ा।

 


-देशभर में बुधवार को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। शादी के सबसे शुभ मुहूर्त के साथ लोग आज के दिन सोना-चांदी की खरीदारी भी करते हैं। इस बीच देश के कई राज्यों में नकदी की भारी किल्लत देखी जा रही है। ATM में नकदी खत्म हो गई है। 
-अश्वनी की भी बुधवार को शादी है। जब उन्हें पता चला कि, घर में पैसों की जरूरत है, तो वो हल्दी-मेहंदी की रस्म अधूरी छोड़कर ATM की ओर दौड़ पड़े।
-अश्वनी सीधे इटावा के कचहरी गेट के सामने स्थित एक्सिस बैंक के ATM पहुंचे, लेकिन वहां पैसे नहीं थे। अश्वनी दूसरे ATM भी गए, लेकिन वहां से भी उन्हें मायूसी हाथ लगी।
-आखिरकार अश्वनी निराश होकर घर लौट गए, लेकिन शादी के खुशी के बीच उनका चेहरा मुरझाया हुआ था।
-उल्लेखनीय है कि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में नकदी की किल्लत देखने को मिल रही है। गुजरात समेत कई राज्यों के बैंकों में नकदी निकालने की लिमिट भी तय कर दी है। हालांकि, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दावा किया कि देश में कैश की कोई कमी नहीं है, जो भी दिक्कत है, उसे एक हफ्ते में दूर कर लिया जाएगा।