पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइटावा, यूपी। कैलामऊ में सोमवार को हुई 2 बहनों की हत्या का खुलासा हो गया है। बड़ी बहन के प्रेमी ने ही दिया था डबल मर्डर को अंजाम। पुलिस ने बुधवार को प्रेमी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनीत जाटव से रिश्ता खत्म करना चाहती थी बड़ी बहन। आरोपी ने कॉल करके टॉयलेट के बहाने प्रेमिका को बुलाया था, लेकिन छोटी बहन भी उसके साथ पहुंच गई। बौखलाए प्रेमी ने दोनों बहनों को गोली मार दी थी। मंगलवार सुबह दोनों बहनों की लाश मिली थी। डबल मर्डर का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 1 लाख का इनाम...
-इटावा एसएसपी अशोक त्रिपाठी के मुताबिक, मामला थाना बसरेहर इलाके का है। सोमवार देर शाम दोनों बहनें टॉयलेट के लिए घर से निकली थीं। जब वे वापस नहीं लौटीं, तब परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था।
-खोजबीन के दौरान मंगलवार सुबह एक खेत से दोनों के शव मिले थे। डबल मर्डर की खबर से गांव में गुस्से का माहौल पैदा हो गया था।
-पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने तीन टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान पता चला कि बड़ी बहन का नवाबपुर निवासी विनीत जाटव उर्फ जीतू से एक लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
-पुलिस ने इसी पहलू पर जांच शुरू की। इसके बाद फिरोजाबाद जनपद से विनीत और उसके एक दोस्त अतिवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दो अन्य आरोपी आनंद बाबू और रंजीत भी पकड़े गए।
-जीतू के अनुसार, करीब 2 महीने पहले प्रेमिका ने उसे संबंध तोड़ लिए थे। इससे वो दु:खी था। घटनावाले दिन गांव में एक शादी थी। आरोपी गांव के बाहर एक नलकूप पर रुका। वहां उसने दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद कॉल करके प्रेमिका को मिलने बुलाया।
-दोनों बहनें टॉयलेट के बहाने वहां पहुंचीं। प्रेमी की प्रेमिका से बहस हुई, तो गुस्से में उसने उसे गोली मार दी। बाद में पहचान लिए जाने के डर से छोटी बहन को भी मार डाला।
-इस हत्याकांड के खुलासे पर डीजीपी ने 50 हजार व आईजी ज़ोन कानपुर रेंज ने भी पुलिस टीमों इतनी ही इनामी राशि देने की घोषणा की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.