पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी, यूपी। 11-12 अप्रेल की रात संग्रामपुर में हुए नीतू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नीतू को उसके ही प्रेमी ने ब्लेड से गला काटकर मारा था। एक दलित लड़की की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। नीतू को मारने के बाद आरोपी भी सुसाइड करना चाहता था, लेकिन डरके मारे ऐसा नहीं कर सका। जानें पूरा मामला...
-नीतू मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा दिया है। आरोपी ने जो कहानी बताई, वो दिल दहला देने वाली है।
-11-12 अप्रैल की रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा वर्तली गांव में नौटंकी देखकर घर लौट रही नीतू की हत्या हुई थी।
-एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने जब लड़की की काल डिटेल खंगाली, तो पूरा मामला सामने आ गया।
-सफाई कर्मी सीताराम सरोज की 17 वर्षीय पुत्री नीतू का प्रतापगढ़ ज़िले के अंतु थाना क्षेत्र निवासी अनिल सरोज से अफेयर था।
-दोनों परिवार के बीच शादी की बात भी चली, लेकिन अनिल के बेरोजगार होने से रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद दोनों परिवारों में मन-मुटाव पैदा हो गया था।
-जब दोनों को लगा कि शादी होना मुमकिन नहीं, तब उन्होंने साथ में मरने की कसम खाई।
-घटना की रात अनिल के बुलावे पर ही नीतू गांव में नौटंकी देखने गई थी। वहां से लौटने के बाद नीतू ने देखा कि सब लोग सो गए हैं, तब वो घर के पीछे अनिल से मिलने पहुंची।
-इसके बाद दोनों सुसाइड करने के मकसद से गेहूं के खेत में गए।
-नीतू के कहने पर अनिल ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। लेकिन खुद सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.