पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस लड़की से प्रभावित हुए राहुल गांधी: Rahul Gandhi Shared Video, Twitter Wall

बच्ची का गाना सुनकर इम्प्रेस हुए राहुल गांधी, तालियां बजाकर बोले,'बहुत बढ़िया'

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेठी, यूपी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर वॉल पर शेयर इस VIDEO को काफी LIKES मिल रहे हैं। यह VIDEO खुद राहुल गांधी ने बनाया और शेयर किया है। राहुल गांधी अमेठी दौरे के तहत बुधवार को डीह ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल पहुंचे। यहां एक बच्ची दीपाली ने जब राहुल गांधी को गाना सुनाया, तो वे काफी प्रभावित हुए।

 

-अमेठी दौरे के अंतिम दिन राहुल गांधी का काफिला डीह ब्लाक पहुंचा। राहुल यहां के एक सरकारी स्कूल टेकारीदांदू गए। 
-राहुल ने दीपाली नाम की छात्रा से स्कूल में पढ़ाई के बारे में पूछा। 
-इसी बीच एक टीचर ने राहुल गांधी को बताया कि, दीपाली गाना अच्छा गाती है। राहुल गांधी ने दीपाली से कहा-गाना सुनाओ। 

-तब दीपाली ने सुनाया-आंसू खुशी के, गम के होते हैं एक जैसे/इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।
-गाना सुनते हुए राहुल गांधी मुस्कराते हुए अपने मोबाइल से वीडियो शूट करते रहे। 
-जैसे ही दीपाली ने गाना बंद किया, राहुल ने तालियां बजाते हुए कहा,'बहुत बढ़िया। 
-इसके बाद राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा-मिलिए अमेठी की दीपाली से, जिसके पास हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है-
आंसू खुशी के, गम के होते हैं एक जैसे,
इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।