लखनऊ/गाजियाबाद. दिल्ली में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा और 'आप' पार्टी एक-दूसरे विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं। डॉ. कुमार विश्वास द्वारा पीएम
नरेंद्र मोदी की तारीफ किए जाने के बाद उनके 'आप' के कुछ विधायकों और सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने की खबरें आई थी। इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास ने dainikbhaskar.com से बातचीत में कहा है कि वह दिल्ली से कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका विधायक या मंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है।
'आप' नेता और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास का कहना है कि वह चुनाव के लिए नहीं बने हैं। उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है। यदि उन्हें चुनाव जीतना होता तो वह दिल्ली की किसी सीट से सांसद का चुनाव लड़कर आसानी से जीत लेते। उन्होंने अमेठी से
राहुल गांधी के खिलाफ सिर्फ इसलिए चुनाव लड़ा था क्योंकि कोई उनके खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं करता था। यदि ऐसी भविष्य किसी के खिलाफ खड़ा होना होगा तो चुनाव जरूर लड़ूंगा लेकिन विधायक या सांसद बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ूंगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर भ्रष्टाचार विरोधी कानून लोकपाल नहीं लाना चाहती हैं। उनकी 'आप' पार्टी तोड़ने की बातें बेबुनियाद हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के उस बयान को भी गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि कुमार विश्वास ने उन्हें दिल्ली का सीएम बनने का ऑफर दिया था।
हाल ही में पीएम नरेंद्र की तारीफ किए जाने पर डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि उन्होंने मोदी की नहीं बल्कि भारत सरकार की तारीफ की थी। मोदी सरकार ने हाल ही एक दो अच्छे काम किए हैं।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ आने के बाद मोदी सरकार ने तेजी दिखाई। इसकी तारीफ
केजरीवाल ने भी की थी। चीन का वर्चस्व तोड़ने के लिए जापान से दोस्ती को आगे बढ़ाना भी एक अच्छा कदम है।
EDITED BY:- सुजीत वर्मा
PHOTOS BY:- भूपिंदर सिंह
आगे पढ़िए, कुमार विश्वास ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना...