एक्टर हर्षवर्धन की फाइल फोटो।
लखनऊ. आगरा में रहने वाले हलवाई श्यामलाल को मथुरा की अमीर घराने की राधिका से प्यार हो जाता है। दोनों शादी करना चाहते हैं। बात आगे बढ़ती है, लेकिन बीच में अमीरी-गरीबी की खाई सामने आ जाती है। तमाम परेशानियों से लड़कर आखिरकार दोनों एक हो जाते हैं। यह कहानी है आने वाली फिल्म 'जिगरिया' की। इसमें इलाहाबाद में जन्मे और लखनऊ में पलेृ-बढ़े हर्षवर्धन डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में वह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवाबी नगरी के कवाब का जायका भी लिया।
हर्षवर्धन ने dainikbhaskar.com की टीम से बातचीत की। उन्होंने बताता कि बचपन से ही उनहें एक्टिंग और म्यूजिक का शौक था। तबला बजाने में भी महारत हासिल है। वह कभी एक्टर बनेंगे, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। कुछ दोस्तों ने उन्हें एक्टर के तौर पर कोशिश करने की सलाह दी। ऐसे में सपने को शक्ल देने के लिए वह मुंबई चले आएं। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म जिगरिया 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके बाद वह दोबारा लखनऊ आएंगे।
इलाहाबाद में हुआ था जन्म
हर्षवर्धन का जन्म इलाहाबाद में हुआ। दिल्ली से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद लंदन से ग्रेजुएशन किया। उनकी मां सोमा सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं। ऐसे में उनका लखनऊ से भी नाता है। वह कहते हैं कि बचपन के दस साल उन्होंने लखनऊ के महानगर में गुजारे हैं। यहां की तहजीब उन्हें बहुत याद आती है।
प्रकाश झा बहुत कुछ सीखने को मिला
फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम तलाशने निकले हर्षवर्धन को डायरेक्टर प्रकाश झा ने पहला मौका दिया। उन्होंने हर्षवर्धन को फिल्म चक्रव्यूह में मौका दिया था। उनके बारे में हर्षवर्धन कहते हैं कि उन्होंने प्रकाश झा से काफी कुछ सीखा। उनके साथ काम करने से उनके करियर को एक नई दिशा मिली। फिल्म प्रोडक्शन की जानकारी भी मिली।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, लखनऊ में हर्षवर्धन कहां करते थे शॉपिंग...