पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Advocate Burn Effigy Of Banwari Lal Kanchal Hindi News

पूर्व सांसद की पिटाई को लेकर वकील और व्यापारी आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः लखनऊ में वकीलों ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल की दो दिन पहले पिटाई की थी, अब उनका पुतला फूंक रहे हैं।
लखनऊ. पूर्व राज्यसभा सांसद और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को सिविल कोर्ट में मारने और मुर्गा बनाने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वकील जहां कंछल का पुतला जलाकर विरोध मार्च निकाल रहे हैं, वहीं व्यापारी बार एसोसिएशन की शरण में पहुंच गए हैं। लखनऊ व्यापार मंडल ने सेंट्रल बार असोसिएशन को खत लिखकर न्याय की मांग की है। असोसिएशन ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया है कि प्राथमिकी में नामजद वकीलोंं को नोटिस जारी कर उनसे उनका पक्ष पूछा जाएगा।
इस बीच कुछ वकीलों ने परिसर से मार्च निकाला और कंछल का पुतला जलाया। वकीलों का कहना था कि व्यापारियों ने वकीलोंं के बैंड जलाकर पूरे वकील समुदाय का अपमान किया है। जिसे माफ नहीं किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से एक पत्र बार असोसिएशन को मिला है। इसमें कहा गया था कि वकीलों और व्यापारियों में हमेशा मेल मिलाप रहा है। कुछ वकीलों ने कंछल के साथ कोर्ट में दुर्व्यवहार किया है। उनके खिलाफ बार असोसिएशन कार्रवाई करे, ताकि उनको न्याय मिल सके। इस पत्र के मिलने के बाद बार असोसिएशन की एक बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि नामजद वकीलोंं से पहले उनकी सफाई मांगी जाएगी।
आगे पढ़िए, इलाहाबाद में भी व्यापारी संगठनों ने बनाई रणनीति...