पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Affair Murder Case Accused Arrested Lucknow Latest News

प्रेम-प्रसंग मामले में फरार हत्‍यारोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में मजदूर हरगोविंद की हत्या के मामले में मुख्‍य अभि‍युक्‍त सुशील बाजपेयी और कौशल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मुतक के भाई छोटेलाल ने हरगोविंद और उसके साथियों पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।

बताते चलें कि इसके पहले मजदूर की हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी सीता को गिरफ्तार किया था। हत्या की वजह सुशील का हरगोविंद की पत्नी सीता के साथ अवैध संबंध था। इसके चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हरगोविंद की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। मुतक के भाई छोटेलाल ने हरगोविंद और उसके साथियों पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पत्‍नी ने कबूली प्रेम-प्रसंग की बात

पुलिस की छानबीन में पता चला कि कुछ समय पहले हरगोविंद और सुशील एक साथ एक कोरियर कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने जब सुशील के मोबाइल फोन का विवरण खंगाला तो पता चला कि सुशील और हरगोविंद की पत्नी सीता के बीच बातचीत भी होती थी। इसपर पुलिस ने गुरुवार को सीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पहले तो सीता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने आरोपी सुशील के साथ अपने प्रेम प्रसंग की बात कबूल की।

सीता ने बताया कि 25 दिन पहले सुशील की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद प्लानिंग के अनुसार, सीता ने मंगलवार की शाम हरगोविंद को पिपरसंड रेलवे स्टेशन साली को लेने के बहाने से भेज दिया। वहां सुशील ने उसे शराब पिलाकर जगंल की ओर ले जाकर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से सुशील फरार था।
तस्‍वीर में: पुलिस की गिरफ्त में हत्‍यारोपी (बाएं) सुशील बाजपेयी और (दाएं)बबलू सिंह।