पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • African Fraud Cheated Via E Mail Lucknow Latest News

अफ्रीकन जालसाज ने ई-मेल के जरिए युवक से ठगे लाखों रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में एक युवक को ई-मेल पर करोड़ों की लौटरी का झांसा देकर एक अफ्रीकन युवक ने लाखों का चूना लगा दिया। युवक द्वारा और रुपयों की मांग करने पर पीड़ित ने उसे लखनऊ बुला लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वह पहले भी जालसाजी के मामले में पकड़ा जा चुका है।
बताते चलें कि करीब छह महीने पहले अफ्रीकी मूल के माली देश में रहने वाले युसुफ कीटा ने हुसैनगंज निवासी दीप‍क चंद्रा को ई-मेल पर लाखों की लौटरी इनाम में निकलने का झांसा दिया था। बातचीत बढ़ने पर उसने बैंकिंग चार्जेज के नाम पर दीपक से करीब दो लाख रुपए ऐंठ लिए थे।
दीपक ने बुलाया लखनऊ
दीपक ने खुद के साथ ठगी होने के मामले को भांपकर उससे फोन पर संपर्क बनाए रखा। अफ्रीकन ने उससे लॉटरी की रकम हासिल करने के लिए 26 हजार रुपए की मांग की थी। इस पर उसे जाल में फंसाकर दीपक में लखनऊ बुला लिया और पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि हुसैनगंज में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी जा चुका है तिहाड़ जेल
पकड़ा गया युसुफ पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है की पूछताछ में युसुफ ने दिल्ली में रहने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह पहले भी छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा जालसाजी में भी उसका मामला थाने पहुंच चुका है।
प्रतीकात्‍मक फोटो