मेट्रो ट्रेन की फाइल फोटो
लखनऊ. लखनऊ में मेट्रो शुरू करने की जद्दोजहद कर रही अखिलेश सरकार अब राज्य के अन्य शहरों में भी मेट्रो शुरू करने की कवायद में जुट गई है। सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों और सचिवों को फरमान जारी किया गया है कि वे अपने-अपने शहरों के विकास के लिए व्यापक कार्य योजना बनाएं और शीघ्र उसका मसौदा सरकार को सौंपे। यह निर्देश मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सोमवार को जारी किया।
मुख्य सचिव सोमवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में आवास और शहरी नियोजन विभाग (हाऊसिंग एंड अरबन प्लानिंग डिपार्टमेंट) की समीक्षा कर रहे थे। आलोक रंजन के मुताबिक, राज्य सरकार ने जून 2016 से शहर में मेट्रो रेल परियोजना शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दिलशाद गार्डेन से गाजियाबाद तक मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है।
प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएं आवश्यक कार्य
प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि मेट्रो संचालन के लिए निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ आवश्यक कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएं। लखनऊ और गाजियाबाद शहर के साथ-साथ अन्य शहरों में भी मेट्रो शुरू करने की कार्य योजना बनाई जाए।
एक सप्ताह के भीतर टाइमलाइन देने के निर्देश
मुख्य सचिव ने बताया कि लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम-कम-स्पोटर्स कांप्लेक्स निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है। सभी को सुझाव दिए गए हैं कि स्टेडियम का लोकार्पण आगामी दिसंबर 2016 तक हो जाना चाहिए। परियोजना के कार्य को पूरा करने के लिए समय सारिणी (टाइमलाइन) एक सप्ताह के भीतर देने को कहा गया है।
आगे पढ़िए टाउनशिप विकासकर्ताओं को मिलेगा नियमानुसार लाइसेंस…