पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखिलेश ने सरकारी दफ्तरों में जिंस पहनने पर लगाया रोक!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी की अखिलेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को अजब फरमान सुनाया है। सरकार ने कार्यालयों में जींस और स्पोर्ट्स शूज पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों को घर वापस लौटना होगा। नियम को सख्ती से अमल में लेन के लिए सभी जिलाधिकारियो को भी निर्देशित कर दिया गया है।
राज्य सरकार ने अपने निर्देश में 25 बिन्दुओं की एक नियमावली बनाई है। इन नियमों के तहत सरकार का प्रयास है कि ऑफिसों में बेहतर वातावरण बन सके। इसके तहत सरकार ने बेतरतीब और अव्यवस्थित तरीके से पहने जाने वाली पोशाकों पर रोक लगा दी है। यही नहीं सरकार ने ऑफिसों में सफाई की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गुटखे और धूम्रपान पर भी रोक लगाई है।
इन नियमों के पीछे सरकार का तर्क है कि पिछले 5 से 10 वर्षों में युवा पीढ़ी के कपड़े पहनने के ढंग में बदलाव आया है। देखा गया है कि ऑफिस में जींस और स्पोर्ट्स शूज पहन कर कर्मचारी आते हैं। कार्यालय परिसर में ही लोग गुटखा और धूम्रपान भी करते हैं। ऑफिस में इन सभी वजहों से वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आम आदमी यह समझ नहीं पाता कि अधिकारी कौन है। इसलिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आदर्श आचारसंहिता जारी की गई है।
आचारसंहिता के पालन के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों का कोई भी कर्मचारी उल्लंघन करता है पहली बार घर भेज दिया जायेगा पर गलती दोबारा होने पर उसे दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को यूनीफॉर्म में आना होगा। सभी अधिकारियों को दफ्तर के बाहर नाम और पदनाम की प्लेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।