पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपी के विकास को चाहिए \'अर्नाल्ड\' का सीना और 56 इंच का हथियार!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मोदी यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच के सीने की जरुरत क्या बता गए, राजनितिक हलकों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। मोदी ने गोरखपुर रैली के दौरान सपा मुखिया और उनके सीएम बेटे अखिलेश पर उनका पीछा करने का आरोप लगाया था।
मोदी ने मंच से ललकारते हुए कहा कि यूपी का गुजरात जैसा विकास देने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए। मोदी ने बयान क्या दिया सपाइयों के तेवर भी तल्ख़ हो चले। किसी ने मोदी का उपहास उड़ाया तो सीएम अखिलेश ने तो इशारों-इशारों में मोदी को चेतावनी दे डाली।
मोदी के 56 इंच के सीने वाले बयान पर सपा के नवनियुक्त मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह का दिल बड़ा है और रही बात सीने की तो वह पहलवान हैं, उनसे कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सीना चौड़ा गैंडे का भी होता है, दिल बड़ा होना चाहिए।
वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कह डाला कि यूपी में 56 इंच का और भी सामान बनता है। मोदी को तो उत्तर प्रदेश के जिलों के बारे में कुछ मालूम नहीं तो वे यूपी का क्या विकास करेंगे।
मोदी के 56 इंच वाले बयान पर गौर करें तो उनके ऊपर अमेरिकन स्टाइल में अपना इलेक्शन कैंपेन करने की बात सही साबित होती नजर आती है। यूएस प्रेसिडेंट ओबामा के स्टाइल में देश भर में जन सभाएं करने वाले मोदी ने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधा भी तो अमेरिकन गवर्नर, पूर्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियन और हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड स्वाज्नेगर का नाम लिए बिना उनके सीने की चौड़ाई का हवाला दे दिया।
आगे पढ़ें मोदी ने यूपी सरकार पर क्या आरोप लगाए...