लखनऊ. टूरिज्म डिपार्टमेंट ने रविवार को टूरिज्म डे मनाया। इसमें पहुंचे सीएम अखिलेश यादव अपनी बेटी के साथ हॉट एयर बैलून में हवा में उड़े। इस दौरान उनके साथ उनकी सिक्युरिटी टीम का कोई भी मेंबर नहीं था।
जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित था प्रोग्राम
सीएम अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हॉट एयर बैलून पर बैठकर प्रोग्राम की शुरुआत की। इसे स्पेन के कंट्रोलर कंट्रोल कर रहे थे। इस दौरान उनकी सिक्युरिटी नीचे जमीन पर खड़ी रही। सीएम के साथ ही पार्क में आए लोगों ने भी हॉट एयर बैलून में बैठकर लखनऊ का एरियल व्यू लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए हॉट एयर बैलून में बैठे सीएम की फोटोज...