पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akhilesh Yadav Idea Cycling In Lucknow Latest News

सीएम अखिलेश का लखनऊ में साइकिलिंग का आइडिया हो सकता है फ्लॉप!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: साइकिल चलाते सीएम अखिलेश यादव।
लखनऊ. लखनऊ के निवासी आए दिन जाम में फंसकर परेशान होते हैं। कभी शहर के चौराहों पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी जाम लगाते हैं, कभी ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण जगह-जगह जाम लगता है। इससे लखनऊ को मुक्ति दिलाने के लिए सीएम अखिलेश यादव ट्रैफिक को लेकर जिला प्रशासन के पेंच कसे हैं। वे साइकिल ट्रैक भी बनवा रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीएम यह आइडिया इस बार हिट होगा या नहीं, क्योंकि इससे पहले एक बार यह फ्लॉप भी हो चुका है।

लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए मेट्रो का काम तेज़ी से चल रहा है। वहीं, प्रशासनिक अफसरों की मानें, जब लखनऊ में मेट्रो की शुरुआत होगी तो हो सकता है कि आम आदमियों में साइकिलिंग का क्रेज बढ़े।
सीएम ने दिए हैं दिशा-निर्देश

लखनऊ सहित पूरे यूपी में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सीएम ने अफसरों को दिशा-निर्देश भी बीते 14 नवंबर को जारी किए थे। इसके बाद लखनऊ में साइकिल ट्रैक बनने में तेजी आई थी। सीएम के निर्देशानुसार, अब शहर के लिए बनने वाले डेवलपमेंट प्लॉन में साइकिल ट्रैक को शामिल किया जाएगा, तभी इसे पूरा डेवलपमेंट प्लान माना जाएगा। इसके लिए सभी अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है।

विदेशों की तर्ज पर लगेंगे सिग्नल

निर्देश के मुताबिक, शहरों में बनने वाले साइकिल ट्रैक के लिए लगने वाले सिग्नल उच्च क्वालिटी के होंगे। साथ ही यह सिग्नल विदेशों की तर्ज पर साइकिल ट्रैक पर लगाए जाएंगे। साथ ही साइकिल ट्रैक का रंग लाल रखा जाएगा।

बनेंगे पार्किंग और शेड

धूप, बरसात और गर्मी से बचने के लिए निश्चित स्थान पर साइकिल ट्रैक पर पार्किंग की सुविधा और शेड बनाए जाएंगे। साथ ही वहां पर पंचर और हवा भरने वाला भी होगा। यह साइकिल ट्रैक सड़क से ऊंचा होगा। दोनों तरफ हरियाली के लिए पेड़ लगाए जाएंगे।
आगे पढ़िए, पहले भी हो चुका है आइडिया फेल...