पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akhilesh Yadav Inaugurate Schemes For Uttar Pradesh

ये हैं मुख्यमंत्री की 568 करोड़ रुपये की 49 परियोंजनाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अखिलेश यादव ने चंदौली और वाराणसी जिले को कुल 568 करोड़ रुपये की 49 परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने वाराणसी और चंदौली में वेंटिलेटर पर जा चुकी कई चिकित्सा संस्थानों को ऑक्सीजन दिया तो, दो दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग बनवाने की घोषणा कर लोगों को संपर्क मार्ग के जाल में उलझा दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करते हुए इसके लिए अगले बजट में धनराशि आवंटन करने की बात भी कही। इसके अलावा मुगलसराय को अलग तहसील मुख्यालय बनाने की भी घोषणा की।
अखिलेश यादव ने जिन परियोजनायों का शिलान्यास किया, उसमें करघना ग्राम पेयजल योजना के लिए 689.69 लाख रुपये, लोहता ग्राम पेयजल योजना के लिए 831.53 लाख रुपये, जिला महिला चिकित्सालय, वाराणसी में वार्ड ओपीडी और लौंड्री के निर्माण के लिए 517.07 लाख रुपये, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर में प्राइवेट वार्ड, आईसीयू, सर्विस ब्लॉक और आयुष विंग के लिए 424.15 लाख रुपये, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर में ओटी ब्लॉक और सेंट्रल गैस सिस्टम के निर्माण के लिए 304.67 लाख रुपये का बजट दिया है।
इसके अलावा वाराणसी के पुष्कर कुंड को सवारने के लिए 346.35 लाख रुपये, मोहन सराय कैंट मार्ग के शहरी भाग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 4038.52 लाख रुपये, पहाड़िया बलुआ मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1416.78 लाख रुपये, भदोही, कछवां और कपसेठी राज्य मार्ग को दो से चार लेन बनाने के लिए 17808.98 लाख रुपये, ईशीपुर बाइपास के चौड़ा करने के लिए 606.73 लाख रुपये, जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन के लिए 865.94 लाख रुपये, गड़ई नदी पर ग्राम महदेउर में लिफ्ट कैनाल के निर्माण के लिए 2559.47 लाख रुपये।
साथ ही सकलडीहा-कमालपुर-अनड़ा मार्ग के चौड़ा करने के लिए 3354.31 लाख रुपये, कर्मनासा नदी पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए छोटे-छोटे लिफ्ट कैनालों का विद्युत आपूर्ति के लिए स्वतंत्र विद्युत स्टेशनों के निर्माण के लिए 1141.57 लाख रुपये, बलुआ पम्प कैनाल की पचास से सौ क्यूसेक क्षमता बढ़ाने के लिए 1400.37 लाख रुपये, चंदौली के नियमताबाद ब्लॉक में मवई नाले पर पुल के निर्माण के लिए 152.22 लाख रुपये, पहिला से मंगरही वाया हथनी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 410.99 लाख रुपये, नौगढ़ चिकनी पढ़ौती धनकुवारी कला संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 333.09 लाख रुपये, उदितपुर सुर्रा से नागनाथ हरैया मार्ग के निर्माण के लिए 325.62 लाख रुपये, मझगाई से उदितपुर सुर्रा संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 305.24 लाख रुपये आदि का आवंटन किया है।
आगे पढ़े मुख्यमंत्री ने और कौन-कौन सी योजनाओं का किया बखान...