पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akhilesh Yadav Start Plan Cheap Rate Food Labour Lucknow News

अब यूपी के मजदूरों को मिलेगा सस्ता खाना, सीएम करेंगे योजना की शुरूआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अपने आवास पर मजदूरों के लिए योजनाओं की घोषणा करते सीएम अखिलेश यादव और उनके साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव (दाएं)।
लखनऊ. उपचुनाव में मिली शानदार जीत के बाद सीएम ने प्रदेश के मजदूरों की सुध ली है। शुक्रवार को उन्होंंने करीब 2500 मजदूरों को साइकिल दिए। अपने आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने मजदूरों के लिए कार्ड योजना की शुरुआत भी की। इसके तहत मजदूरों को कैंटीन में सस्ती दर पर अच्छा और गुणवत्तापूर्ण खाना खाने को मिलेगा। इसके साथ ही सीएम ने हादसे में मजदूरों की मौत होने पर मिलने वाले मुआवजे को भी बढ़ा दिया है। अब हादसे में किसी मजदूर की मौत होने पर परिजनों को पांच लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा पेंशन योजना की भी शुरुआत की गई।

शुक्रवार को सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत हुई। मजदूरों के लिए कार्ड योजना की शुरुआत भी हुई। इसके तहत मजदूरों को कैंटीन में सस्ती दर पर अच्छा और गुणवत्तापूर्ण खाना खाने को मिलेगा। इसके साथ ही सीएम ने हादसे में मजदूरों की मौत होने पर मिलने वाले मुआवजे को भी बढ़ा दिया है। अब हादसे में किसी मजदूर की मौत होने पर परिजनों को एक लाख की जगह पांच लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, तत्काल प्रभाव से 15 हजार रुपए अंतिम संस्‍कार के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा सीएम ने मजदूरों के लिए पेंशन योजना की भी शुरुआत की।
मजदूरों को बांटे चेक
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने 10 मजदूरों को 50-50 और दो मजदूरों को 15-15 हजार रुपए के चेक भी बांटे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मजदूरों की हितैषी है। देश के विकास में वे अहम भूमिका निभाते हैं। मजदूर आगे बढ़ेगा, तो देश भी बढ़ेगा। इसलिए उनकी सरकार मजदूरों के हित में योजनाओं ला रही हैं।
श्रम विभाग का किया शुक्रिया अदा
अखिलेश यादव ने उनके लिए एक अच्छी योजना लाने के लिए श्रम विभाग का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग को वैसे भी कोई नहीं पूछता था, लेकिन इन योजनाओं के बाद उसे भी जानने लगेंगे। मजदूर वर्ग देश और समाज को जोड़ने की पहली कड़ी है। वे ही विकास की पहली ईंट रखते है। इसलिए सरकार द्वारा इनका फायदा हो, इसके लिए विभाग को सभी मजदूरों का रजिस्‍ट्रेशन करना चाहिए।
उपचुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों का कराया परिचय
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव उपचुनाव में मिली शानदार जीत को भी नहीं भूलें। उन्होंने वहां मौजूद उपचुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों का जिक्र किया। उनकी तारीफ की। साथ ही कार्यकर्ताओं को इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने ठाकुरद्वारा, बहराइच और कौशांबी के नए विधायकों का परिचय कराया और कहा कि नेताजी ने गरीबों को विधानसभा पहुंचाया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, अखिलेश सरकार ने रखा 25 लाख मजदूरों के रजिट्रेशन का लक्ष्य...