पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों को मुआवजा देने के लिए CM ने PM को लिखा लेटर, केंद्र कर चुका है इनकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अखिलेश यादव ने किसानों को मुआवजा देने का फिर से मुद्दा उठाया है। उन्होंने इसके लिए मोदी को लेटर लिखा है। सीएम ने केंद्र सरकार से किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 4741.55 करोड़ रुपए की राशि राष्ट्रीय आपदा निधि से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। ये मुआवजा राशि उन किसानों को दी जानी है, जिनकी पिछले साल हुई बारिश में फसलें बर्बाद हो गई थीं।
अखिलेश ने क्‍या लिखा है लेटर में
सीएम ने लेटर में लिखा है कि 2015 की ओलावृष्टि के लिए 7543.14 करोड़ रुपए का मेमोरेंडम केंद्र सरकार को भेजा गया था। इसमें निर्धारित मानक के अनुसार, कृषि फसलों की क्षति के के लिए अनुदान 7538.95 करोड़ रुपए, मकानों की क्षति के लिए 0.21 करोड़ रुपए, ओलावृष्टि की अवधि में मृतकों के आश्रितों की सहायता के लिए 3.72 करोड़ और पशुओं की हानि के लिए 0.26 करोड़ रुपए की धनराशि की मांग की गई थी।
लेटर पर ध्‍यान दें पीएम
लेटर में ये भी लिखा गया है कि केंद्र सरकार ने पैसे न देने के जो कारण गिनाए हैं वो स्वीकार करने लायक नहीं हैं। हमने उन मदों के लिए पैसा नही मांगा है जिन मदों को बताकर केंद्र सरकार ने पैसा देने से इनकार किया। सीएम ने पीएम को उस लेटर पर ध्यान देने को कहा है जिस लेटर को यूपी सरकार ने भेजा था।
किसानों को राहत पहुंचाने की अपील
सीएम ने ये भी लिखा है कि 2015 में ओले गिरने के बाद सामान्य से कम बारिश होने की वजह से 50 जिलों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में आवश्यक हो गया है कि किसानों को राहत पहुंचाई जाए, जिसके लिए इस धनराशि की आवश्यकता है।
खबरें और भी हैं...