पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alvida Ki Namaz Inspector Revolver Recovered Two Arrested

'अलविदा की नमाज' के समय बवाल में दरोगा से छीनी गई रिवॉल्वर बरामद, दो गि‍रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच थाने की फाइल फोटो।

लखनऊ. 24 जुलाई को अलविदा की नमाज के दौरान हुए बवाल में दरोगा हरिओम से छीना गया रिवॉल्वर वजीरगंज पुलिस ने बरामद कर लिया है। सआदतगंज निवासी दो आरोपि‍यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया लिया हैं। पकड़े गए युवकों के नाम शेरू और अलमदार हुसैन है। इनके पास से .380 बोर की रिवॉल्वर और छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि‍ दोनों ही युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

बताते चलें कि‍ 24 जुलाई को शुक्रवार के दिन शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अलविदा की नमाज के लिए शहीद स्मारक में सभा आयोजित की थी। किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की थी, लेकिन तमाम सतर्कता बरतने के बावजूद वहां बवाल हो गया। इस दौरान कुछ उपद्रवी युवकों ने मिलकर एसएसआई हरिओम की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और उनके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इस बाबत पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था और रिवॉल्वर की तलाश कर रही थी।

मुखबि‍र की नि‍शानदेही पर पकड़े गए आरोपी

काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और मुखबिर की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाते हुए रवि‍वार को आरोपियों को सिटी स्टेशन के बड़े छत्ते के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वजीरगंज थाने ले आई, लेकिन यहां पर लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का विरोध करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख क्राइम ब्रांच के अफसर आरोपियों को अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी युवक इलाके के दबंग व्यक्ति के गुर्गे हैं।

कल्बे जव्वाद ने कहा- नहीं छीनी गई थी रिवॉल्वर

मौलाना कल्बे जव्वाद से उनके द्वारा बुलाई गई सभा में रिवॉल्वर छीने जाने के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि‍ किसी भी दरोगा से उसकी रिवॉल्वर कैसे छीनी जा सकती है। जिस मैटेरियल (डोरी) से उसे बांधा जाता है वह बहुत मजबूत होती है जिसे किसी भी व्यक्ति द्वारा तोड़ा नहीं जा सकता है। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि‍ यदि‍ पुलिस की रिवॉल्वर दो लड़के छीन लेते हैं तो उन्हें किस बात की ट्रेनिंग दी जाती हैं। वहीं, ऐसे में वे आपात स्थिति में लोगों की क्या मदद कर सकते हैं।

आगे पढ़ि‍ए क्‍या था पूरा घटनाक्रम