पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amar Singh Not Joining Samajwadi Party Again

अमर सिंह ने सपा वापसी पर लगाया विराम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. लोकमंच के नेता और मुलायम के पुराने साथी अमर सिंह ने सपा वापसी में लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने बुधवार को मुलायम पर आक्रमक होते हुए कहा कि मनी लैंड्रिंग से जुड़े मुकदमे में मुलायम ने कोई मदद नहीं की है। उनको न्यायलय की तरफ से क्लीन चिट दी गई है।
अमर सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में गरीब लोग ठंड से मर रहे थे। वहीं सरकार सैफई महोत्सव मना रही थी। इस महोत्सव में आने के लिए सलमान खान को साढ़े तीन करोड़़ और माधुरी दीक्षित को डेढ़़ करोड़ दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि वह 27 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन मुजफ्फरनगर में कंबल बांटगें। इतना ही नहीं अमर सिंह ने कहा कि उन पर मुलायम सिंह का कोई एहसान नहीं हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 1996 में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठते-बैठते रह गए मुलायम सिंह यादव इन आम चुनावों के बाद कोई मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। इसी वजह से वह अमर सिंह से फिर हाथ मिलाना चाह रहे थे, ताकि लोकसभा चुनावों से पहले हुए डैमेज को कंट्रोल किया जा सके।