पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amity Student Fire On Girlfriend House Police Arrested In Lucknow

प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए एडीएम के बेटे ने किया फायर, जेल में बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. गोमतीनगर पुलिस ने एमिटी कॉलेज के एक छात्र को अपनी प्रेमिका के घर गोली चलाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र ने प्रेमिका के चाचा को जान से मारने की धमकी दी थी। आपको बता दें आरोपी छात्र के पिता सीतापुर में एडीएम हैं। पुलिस ने छात्र के पास से एक अवैध पिस्टल, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि फर्रूखाबाद निवासी मृदुल दीक्षित एमिटी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। वह चिनहट के अशरफ विहार कालोनी इलाके में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार मृदुल की गोमतीनगर में रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर की बेटी से दोस्ती थी। मृदुल उससे शादी भी करना चाहता था। इस बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
मृदुल को जब इस बात की भनक लगी तो वह भड़क गया और बीते सात फरवरी को युवती के घर पहुंच गया। गुस्से में मृदुल ने युवती के चाचा अजय के घर पर दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान घर में खड़ी एक गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके अलावा आरोपी ने युवती के पिता को फोन कर शादी रुकवाने की धमकी भी दी। इसमें आरोपी छात्र ने फर्जी सिमकार्ड का प्रयोग किया था।

आरोपी छात्र मृदुल की इस हरकत पर युवती के परिजनों ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन के दौरान सोमवार को पत्रकारपुरम चौराहे के पास से आरोपी मृदुल को धर-दबोचा। शादी रुकवाने के लिए एडीएम सर्वेश कुमार दीक्षित के बेटे मृदुल ने विनय खंड निवासी अजय कुमार सिंह पर सोमवार सुबह के समय फायर किया था। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता चार भाई हैं और चारों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
आगे पढ़‍िए दस फरवरी को है युवती की शादी...