पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Anand Vihar Gorakhpur Anand Vihar Train Increased Trip Take Extra Coach

आनंद विहार-गोरखपुर-आनंद विहार ट्रेन की ट्रिप बढ़ी, लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो।

लखनऊ. जाड़ों के दौरान होने वाली छुट्टियों के चलते पैसेंजर्स की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 05058/05057 आनंद विहार-गोरखपुर-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस ट्रेन की दो ट्रिप बढ़ाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से बुधवार 24 और 31 दिसंबर को शाम 5:10 बजे रवाना होकर गाजियाबाद और मुरादाबाद होकर लखनऊ (नार्दर्न रेलवे) से दूसरे दिन रात 2:10 बजे चलकर गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं, गोरखपुर से गुरुवार 25 दिसंबर और एक जनवरी 2015 को इसी रूट से गोरखपुर से रात 8:55 बजे प्रस्थान कर लखनऊ (नार्दर्न रेलवे) से दूसरे दिन रात 2:05 बजे चलकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 11 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में जनरल क्लास के छह, स्लीपर के छह, एसी टू टियर का एक, एसी थ्री टियर के दो और लगेज के दो कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

जननायक एक्सप्रेस रही कैंसिल
घने कोहरे के कारण गाड़ि‍यों के अत्यधिक लेट चलने के कारण 11 दिसंबर को दरभंगा से छूटने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, रेक न पहुंचने के कारण 13 दिसंबर को अमृतसर से छूटने वाली 15210 जनसेवा एक्सप्रेस भी कैंसिल रहेगी।

वेट लिस्टेड टिकटों के लिए एक्स्ट्रा कोच
जाड़ों की छुट्टियों में बढ़ने वाली पैसेंजर्स की भीड़ और वेट लिस्टेड टिकट पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रेलवे ने विभिन्न मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों को विभिन्न स्टेशनों से एसी और स्लीपर क्लास के एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है।

आगे पढ़ि‍ए कौन-कौन सी ट्रेन में लगाए जाएंगे एक्‍स्ट्रा कोच