लखनऊ. 2016-17 के यूपीएसईई प्रवेश परीक्षा में यूपी के छात्रों के लिए 65 की जगह 75 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इसका फायदा उन छात्रों को ही मिलेगा, जो यूपी में रहने का निवास प्रमाण पत्र देंगे। यूपी के बाहर रहने वाले छात्रों के लिए 10 फीसदी कोटा रखा गया है। वहीं, जेईई मेंस का कोटा 20 से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी से शुरू होंगे।
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में एंट्रेंस के लिए अब छात्रों को ज्यादा आवेदन शुल्क देना होगा। यूपीएसईई-2016 के आवेदन के लिए एससी-एसटी, छात्राअों और दिव्यांगों को अब 400 की जगह 500 रुपए देने होंगे। जनरल कैटेगरी और अन्य वर्ग के लोगों को 800 की जगह अब हजार रुपए देने होंगे।
लास्ट डेट के तीन दिनों के बाद भी गलतियां सुधारने का मौका दिया जाएगा। यह फैसला वीसी प्रो. विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई कैब की बैठक में लिया गया।
होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
-इसके साथ ही पहली बार विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों के सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी।
-इसके लिए प्रो. के नारायण, प्रो मनीष गौण और डॉ वाइएन सिंह की समिति बनाई गई है।
-इस बार परीक्षार्थी क्वेश्चन पेपर अपने साथ ले जा सकेंगे।
-वहीं, एग्जाम डेट वाले दिन ही क्वेश्चन पेपर के आनसर शाम को वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।
क्या है पूरा कोटा सिस्टम और कौन कराएगा परीक्षा...
- प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मुकुल सिंघल ने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की जिम्मेदारी दी गई है।
- सरकारी और निजी कॉलेजों में बीटेक और प्रबंधन कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी से होगा।
- बीटेक और बीआर्क की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को होगी।
- बीफार्म, एमबीए, एमसीए, एमएएम, बीएफए और बीएफएडी की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को होगी।
- एनआरआई कोटा पहले की तरह 15 फीसदी ही रहेगा।
- मैनेजमेंट सिस्टम को इन सीटों पर सीधे एडमिशन का अधिकार इस शर्त पर दिया गया है कि वे 25 फीसदी सीटों पर ही यूपी के बाहर और 75 फीसदी यूपी के छात्रों को दाखिला देंगे।
- यूपी के बाहर के छात्रों को एसईई के लिए प्रदेश के बाहर भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
- प्राविधिक विश्वविद्यालय डिजाइन इंस्टीट्यूट और सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में भी एसईई से ही एडमिशन होगा।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटो...