पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arbi Seminary Teachers Strike Against Government Policy

मांगो को लेकर अरबी मदरसों के टीचर्स ने दिया धरना, सरकार पर लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अपनी मांगों और सरकार की वादाखिलाफी को लेकर अरबी मदरसों के टीचर्स में रोष है। इसी को लेकर ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के लोगों ने गुरुवार को गांधी प्रतिमा पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री वहीदुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि ढाई साल होने के बाद भी सरकार ने उन्हें केवल छला गया और बेवकूफ बनाया गया है। सपा सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई उसे ही भूल चुकी है। वे हर बार केवल आश्वासन ही देती है।  

जीपीओ के पास स्थित गांधी प्रतिमा पर ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के लोगों ने धरना दिया। उनकी मांग थी कि 146 मदारिसा की ग्रांट लिस्ट तुरंत जारी की जाए। उन्होंने मांग की कि रिजवी कमेटी के अनुसार प्रधान अध्यापक और नायब मुदर्रिस आलिया के ग्रेड पे को बढ़ाया जाए। साथ ही मदरसों का आधुनिकीकरण जल्द से जल्द कराया जाए और पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू किया जाए। 
 
वादे नहीं पूरा होने पर जारी रहेगा विरोध
 
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इदरीस ने बताया कि जबतक सरकार अपने सभी वादे पूरे नहीं करती वे विरोध जारी रखेंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो वे राजधानी में बड़ी संख्या में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों को तख्तियों पर लिखकर पूरा करने की आवाज उठाई।
 
तस्वीर में: धरना देते टीचर्स।