पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ATM Cash Van Loot Disclose Tamilnadu Gang Arrested Lucknow News

पुलिस का खुलासा: तमिलनाड़ु के गैंग ने लूटा था एटीएम का कैश वैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. कैसरबाग इलाके में बैंक के कैश वैन से करोड़ों की लूट का खुलासा हो गया। सोमवार को पुलिस ने 1.35 करोड़ की टप्पेबाजी करने वाले तमिलनाडु के शातिर गैंग का भांडाफोड़ किया। बताया जाता है कि यह गैंग तमिलनाड़ु की पूर्व सीएम जयललिता के गढ़ रामजी नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इसके सरगना को चारबाग से गिरफ्तार कर लिया है। उस वक्त वह किसी मामले में रेकी करने आया था। वारदात में शामिल बाकी पांच आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से लाखों के कैश, दो लैपटॉप, दो सिमकार्ड और आईपैड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली रामजी नगर के रहने वाले हैं। इस गांव के लोगों का मुख्य पेशा ही यही है। बताया जाता है कि वे पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर इसी तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। एएसपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कैसरबाग के लूटकांड के बाद इस गिरोह ने दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में भी इसी तरह की वारदातें की हैं।
जयललिता का है राजनीतिक क्षेत्र है रामजी नगर
रामजी नगर गांव श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। एडीएमके की सुप्रीमो और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता इस क्षेत्र की विधायक थीं। यह बात दीगर है कि भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें सजा हो गई। अब उस सीट के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो उस क्षेत्र से लोगों को हमेशा से ही राजनीतिक संरक्षण प्राप्त रहा है।
अपने क्षेत्र में नहीं करते लूटपाट
पुलिस के मुताबिक, ये टप्पेबाज अपने क्षेत्र में कोई भी टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम नहीं देते थे। इसलिए स्थानीय पुलिस इनके काम में आड़े नहीं आती थी। सूत्रों की मानें, तो इन लोगों को उच्च स्तरीय राजनीतिक संरक्षण मिला है। ऐसे में वे अभी तक पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचते रहे हैं।
18 जनवरी को हुई थी लूट
बताते चलें कि 18 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश जमा करने गई वैन से बदमाशों ने 13 मिनट में एक करोड़ 33 लाख रुपए लूट लिए थे। वैन सिक्योरिटी एजेंसी राइटर सेफ गार्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। एटीएम में रुपए जमा करने आए एजेंसी के कर्मचारियों का कहना था कि वे एटीएम में 20 लाख रुपए डाल रहे थे। इस बीच कुछ बदमाश आए वैन में रखा रुपए से भरा बक्सा लूट कर फरार हो गए।
आगे पढ़िए, बर्लिंगटन चौराहे के पास कैसे हुई थी ये वारदात...