पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजधानी में सरस्‍वती पूजा के साथ बसंतोत्‍सव की धूम, जानें क्‍या है पूजन विधि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में सरस्वती पूजा की धूम शुरू हो गई। इस क्रम में विभिन्न स्थानों और शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है। यह क्रम शनिवार तक जारी रहेगा। शहर में सरस्वती पूजा को ले युवाओं में खासा उत्साह है।

ये है पूजन विधि
वसंत पंचमी पर यदि विधि-विधान से देवी सरस्वती की पूजा की जाए तो विद्या और बुद्धि के साथ सफलता भी निश्चित मिलती है। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा इस प्रकार करें-
-सुबह स्नान कर पवित्र आचरण, वाणी के संकल्प के साथ माता सरस्वती की पूजा करें।
-पूजा में गंध, अक्षत (चावल) के साथ खासतौर पर सफेद और पीले फूल, सफेद चंदन और सफेद वस्त्र देवी सरस्वती को चढ़ाएं।
-प्रसाद में पीले चावल, खीर, दूध, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू, घी, नारियल, शक्कर और मौसमी फल चढ़ाएं।
-इसके बाद माता सरस्वती से बुद्धि और कामयाबी की कामना कर, घी के दीप जलाकर आरती करें।
खबरें और भी हैं...