लखनऊ/रामपुर. मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने नगर विकास मंत्री आजम खान पर आरोप लगाया था कि रामपुर में उन्ही की मनमानी चलती है। इस बात को बहुत ही कम लोगों ने संज्ञान में लिया था, लेकिन रामपुर में पिछले कई दिनों से वहां के कई ऐतिहासिक सैकड़ों साल पुराने नवाबों के दरवाजों को तोड़ा जा रहा।
इन दरवाजों को तोड़ने के पीछे आजम खान ने दलील दी थी कि इन दरवाजों से रामपुर शहर में धूप और शुद्ध हवा नहीं आ पाती। साथ ही इससे लोगों को आने जाने में बेहद परेशानी होती है। यह अंग्रेजों के जमाने के दरवाजे हैं, जिसमें से गुलामी की बू आती है।
इसकी बात की जानकारी होने पर रामपुर के नवाब काजिम अली के वंशज आजम के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की थी, जिसपर हाईकोर्ट ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को दरवाजों को तोड़ने से रोकने का आदेश दिया। बावजूद इसके आजम खान के आदेश पर ये दरवाजे तोड़े जा रहे हैं।
कोर्ट की अवमानना देख कोर्ट ने स्थानीय प्रशासन के साथ नगर विकास मंत्री आजम खान को 4 मार्च 2014 को कोर्ट में पेश होने को कहा है। साथ ही यह हिदायत दी है कि उनकी जगह कोई वकील या कोई और कोर्ट नहीं आएगा।
आगे देखें कैसे ऐतिहासिक दरवाजे तोड़े जा रहे हैं...