पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Azam Khan Said Ram Naik Apears Priest Of Ayodhya Temple Uttar Pradesh

आजम खान ने कहा- राम नाइक गवर्नर कम, अयोध्या मंदिर के पुजारी ज्यादा लगते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: आजम खान।
लखनऊ. कैबिनेट मंत्री आजम खान ने गवर्नर राम नाइक पर एक बार फिर निशाना साधा है। शनिवार को अमरोहा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राम नाइक गवर्नर कम, अयोध्या मंदिर के पुजारी ज्यादा लगते हैं। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के गवर्नर डॉ. अजीज कुरैशी भी शामिल थे।
गजरौला के सुखराम सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में ऑल इंडिया दीनी मदारिस बोर्ड की ओर से शनिवार को शिक्षा जागरुकता सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें आजम खान ने उमा भारती, साक्षी महाराज और महंत आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गवर्नर राम नाइक के राम मंदिर पर दिए बयान पर कहा कि वे अयोध्या के पुजारी की तरह बोल रहे हैं।
राम नाइक ने दिया था बयान
अवध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने फैजाबाद आए राम नाइक ने कहा था कि अयोध्या में जितनी जल्दी हो सके, रामलला का मंदिर बनना चाहिए। नाइक के मुताबिक, हर भारतीय चाहता है कि राममंदिर बने। इसलिए उनकी इच्छा जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए।
आजम ने कहा था मंदिर बन चुका है
आजम खान ने अपने बयान में कहा था कि अयोध्या में मंदिर बन चुका है। उन्होंने कहा, '6 दिसंबर, 1992 को मस्जिद ढहा दी गई। ऐसे में वहां मंदिर तो बना ही हुआ है। वहां और क्या बनाना चाहते हैं? बाबरी मस्जिद की शहादत के बाद वह मुद्दा मृतप्राय हो चुका है। वे (बीजेपी) इस मुद्दे को सामाजिक माहौल बिगाड़ने और घृणा फैलाने के लिए जीवित रखना चाहते हैं।'
आगे पढ़िए आदित्यनाथ पर दिया था बयान...