पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंख पर पट्टी बांध अजहरुद्दीन ने लगाया शॉट, कहा-प्लीज मेरी फिल्म जरूर देखना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मो. अजहरुद्दीन 23 साल बाद केडी सिंह बाबू स्टेडियम के ग्राउंड में पहुंचे। उन्होंने कहा, वे 1993 में यहां टेस्ट मैच खेलने आए थे। अपने ऊपर बन रही फिल्म को लेकर उनका कहना है कि मेरी रियल लाइफ को रील में देखें। यह काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है। फिल्म जल्द आएगी, आप लोग प्लीज जरूर देखिएगा।
अजहरुद्दीन बुधवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा विजुअली इंपेयर्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में आए थे। उन्होंने आंख पर पट्टी बांध शॉट लगाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने प्लेयर्स को टिप्स भी दी। टीम इंडिया की एक हाई और दूसरी लो परफारमेंस को वह सहज रूप से देखते हैं और उनका मानना है कि ऐसा होता रहता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए स्टेडियम में प्लेयर्स के साथ अजहरूद्दीन ने कैसे खेला मैच...
खबरें और भी हैं...