पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानें अजहरुद्दीन के नजर में इंडिया का बेस्‍ट प्‍लेयर कौन, किससे हैं इंप्रेस्‍ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. इंडियन क्रिकेट टीम की शान रहे क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन मुंबई इंडियंस से आईपीएल में कदम रखने वाले मनीष पांडे से खासा इंप्रेस्ड हैं। उन्‍होंने कहा, ‘मनीष पांडे ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप टीम का हिस्सा थे। फिर 2008 में मुंबई इंडियंस से आईपीएल में कदम रखा। मनीष ऑलराउंडर प्‍लेयर हैं। उनके टैलेंट को सबने देखा और आज वह इंटनेशनल क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं।’
आईपीएल से आइडेंटिफाई होते हैं टैलेंट
-अजहरुद्दीन ने कहा, रणजी मैचों के मुकाबले आईपीएल मैच खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देता है।
-आईपीएल से खिलाड़ी के टैलेंट को प्लेटफार्म मिलता है जिसे पूरी दुनिया देखती है।
-अजहरुद्दीन बुधवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा विजुअली इंपेयर्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में लखनऊ आए थे।

धोनी ने जल्दबाजी में लिया रिटायरमेंट

-महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बारे में कहा कि यह एक जल्दबाजी में लिया गया फैसला है।
-धोनी के टैलेंट की टेस्ट क्रिकेट को काफी आवश्यकता है, उन्हें लंबी पारी खेलनी चाहिए थी।
-उनकी कैप्टेंसी और कीपिंग की अभी इंडियन टेस्ट टीम को जरूरत है।
विराट से हैं काफी उम्‍मीदें

-अजहरुद्दीन ने कहा, अब विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं और वह इंडियन क्रिकेट टीम में मेरे फेवरेट प्लेयर भी हैं।
-विराट की गेम से टीम को फायदा होता है और उनमें स्‍ट्रेटजी बनाकर उसे फॉलो करने की अच्छी आर्ट भी है।

क्रिकेट बोर्ड के फैसले से संभालूंगा नई जिम्मेदारी
-अजरुद्दीन की मानें तो उनके कॅरियर का एक बड़ा डिसीजन क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर निर्भर है।
-वह बोर्ड द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।
-मैं हमेशा टीम इंडिया को मोटीवेट करते रहता हूं और आगे भी करते रहेंगे।
-टीम इंडिया की हाई और लो परफॉर्मेंस को सहज रूप से देखता हूं। ऐसा होता रहता है। इसे सहजता से लेना चाहिए।

जल्द आएगी फिल्म, देखिएगा जरूर

-मोहम्मद अजरुद्दीन ने अपनी आने वाली मूवी के बारे में कहा, ‘मेरी फिल्म आने वाली है, उसे प्लीज जरूर देखें।’
-फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि अब उनकी रियल लाइफ को रील में देखें, जो काफी रोचक एक्सपीरियंस होने वाला है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, आंख पर पट्टी बांधकर शॉट लगाते अजहरुद्दीन की फोटोज
खबरें और भी हैं...