पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जन्म देकर परेशान हुई मां, इस बच्चे के सिर में 1 KG का ट्यूमर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहराइच. यहां की खुटेहना निवासी महिला ने एक ऐसे नवजात को जन्म दिया है, जिसके सिर में एक किलो का ट्यूमर है। इसका असर नवजात के चेहरे पर भी दिख रहा है। बच्‍चे के जन्‍म के बाद से ही मां सहित पूरा परिवार परेशान है।
क्‍या है पूरा मामला
- खुटेहना निवासी सीमा देवी को डिलि‍वरी के पहले उसके पति महेश ने मायके पहुंचा दिया।
- वहां बीते 2 फरवरी को परिजनों ने सीमा को सिकंदरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
- यहां डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलिवरी करवाई, लेकिन बच्चे के सिर में ट्यूमर देखकर सभी परेशान हो गए।
- अब करीब एक किलो का ट्यूमर लगातार बढ़ रहा है।
- उधर, महिला की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह बच्‍चे का इलाज करा सके।
क्‍या कहना है डॉक्‍टर का?
- मामले में जिले के चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट डॉ. शिशिर अग्रवाल का कहना है कि बच्चे के सिर में मौजूद ट्यूमर कंजेनाइटिल डिजीज की श्रेणी में आता है।
- यह स्थिति तब होती है, जब महिला की उम्र 30 साल से ज्‍यादा होने पर वह मां बनती है।
- लेट प्रेग्‍नेंसी में भ्रूण का विकास प्रभावित होता है।
- नवजात को देखकर लग रहा है कि दिमाग का कुछ हिस्सा भी ट्यूमर की चपेट में है।
- ऑपरेशन के बाद ही बीमारी को दूर किया जा सकता है।
- लेकिन ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना भी काफी खतरनाक होगा।
- बच्चे की जिंदगी भी प्रभावित हो सकती है।
खबरें और भी हैं...