लखनऊ/गोंडा/बहराइच. यूपी के बहराइच की महिला डीएम किंजल सिंह एक बार फिर चर्चा में है। आजकल लोग उन्हें डीएम किंजल सिंह नहीं, बल्कि एथलीट आईएएस के नाम से पुकारने लगे हैं। दरअसल, 19 जनवरी को मुंबई में हुए हाफ मैराथन में डीएम किंजल सिंह ने दूसरा स्थान पाया है। इसी वजह से लोग उन्हें डीएम से एथलीट बोलने लगे हैं।
हाफ मैराथन में दूसरा स्थान पाने वाली डीएम ने अपना मेडल बहराइच के युवाओं को समर्पित करते हुए कहा कि देश के युवाओं में बहुत ताकत है। वे अगर ठान लें तो कुछ भी करके दिखा सकते हैं। अपनी इस भागीदारी से डीएम किंजल सिंह ने इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता को भी क्वालिफाइ कर लिया है।
सूत्रों की माने तो आईएएस किंजल सिंह मैराथन में भागीदारी के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थीं। इसके लिए वह अपने आवास पर नियमित प्रैक्टिस भी करती थीं। पहले फिटनेस क़्वालिफाइ करते हुए मुंबई हाफ मैराथन में भाग लिया। किंजल सिंह ने इक्कीस किलोमीटर की दौड़ दो घंटा, चौंतीस मिनट, अठ्ठावन सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
आगे पढ़े कौन है किंजल सिंह