पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bakri Eid Celebrated Six October Start Eid Ul Ajha Helpline

छह अक्‍टूबर को मनाई जाएगी बकरीद, शुरू हुई ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के मौलाना खालिद रशीद फंरगी महली ने चांद न देखे जाने की सूचना दी। इमाम ईदगाह लखनऊ ने बताया कि गुरुवार को 29 जीकादा को जिलहिज्ज का चांद नहीं हुआ है। इसलिए जिलहिज्ज की पहली तारीख 27 सितंबर को होगी। इस प्रकार ईद-उल-अजहा (बकरीद) छह अक्टूबर को होगी। वहीं, ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह, ऐशबाग में सुबह 10 बजे होगी। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन के शुरू करने की जानकारी दी।

गुरुवार को मौलाना फरंगी महली ने बकरीद छ‍ह अक्‍टूबर को होने की सूचना दी है। उन्‍होंने बताया कि तमाम इबादतों के सही होने के लिए मसायल का जानना जरूरी है। इसके बिना खुदा की इबादत का हक अदा नहीं किया जा सकता। कुरान पाक में ईमान वालों से कहा गया कि यदि तुमको किसी चीज के बारे में मालूम न हो तो अहले इल्म से पूछ लो। यह जानकारी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल में ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन के शुरू करने के दौरान की।

उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन पर लोग कुर्बानी नमाज, हज, उमरा और अन्य शरअई मसायल से संबंधित सवालात करते हैं। इनके जवाब उलामाक्राम का एक पैनल देता है। देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से भी लोग फोन और मेल करते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल खुदा पाक का करम और उलामा-ए-फरंगी महल की बेमिसाल कुर्बानियों का फल है जो आज भी जारी है और बड़ी संख्या में लोग इससे फायदा उठा रहे हैं।

यह है हेल्‍पलाइन नंबर
हेल्पलाइन 26 सितंबर से दिन में दो बजे से शाम चार बजे तक कार्यरत रहेगी। हेल्पलाइन नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 9236064987 पर जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट www.farangimahal.in वेबसाइड पर भी जानकरी ले सकते हैं।
मौलाना खालिद रशीद फंरगी महली की फाइल फोटो