पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2.20 करोड़ लूटे, मौज के लिए खरीदा बुलेरो, बाइक और 4 मोबाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराबंकी. फतेहपुर थानाक्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 41 लाख, 5 हजार रुपए नकदी बरामद किया गया है।
बाराबंकी जिले की सबसे बड़ी लूट का था मामला
-पुलिस ने बताया कि यह बाराबंकी जिले की सबसे बड़ी लूट की घटना थी।
-बीते 6 फरवरी को बदमाशों ने दिनदहाड़े मेंथा व्यापारी सचिन जैन के घर में घुसकर और महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
-बदमाशों ने 2.20 करोड़ रुपए की नकदी और तकरीबन एक किलो सोने के जेवरात की लूट लिए थे।
-इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-उनके कब्‍जे से लूटे गए 41 लाख 5 हजार नकद और लूट के रुपए से खरीदी गई बोलेरो, एक बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद किया गया है।
इस प्रकार दिया घटना को अंजाम
-ब्राह्मनी टोला मोहल्ला निवासी धनेंद्र के मुताबिक, 6 फरीवरी यानी शनिवार सुबह वह अपनी दुकान पर गए थे।
-घर में उनकी पत्नी रेखा, भाई आशीष जैन की पत्नी अल्पिका जैन और सास कांती देवी थीं।
-पत्नी रेखा ने बताया कि मकान के छोटे गेट से चार युवक करीब 11 बजे घुस आए।
-हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया।
-महिलाओं की पिटाई करते हुए उनके जेवर छीन लिए। इसके बाद डेढ़ घंटे तक पूरे घर को खंगाला।
-तिजोरी में रखे 2.20 करोड़ रुपए कैश और करीब 30 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, बरामद बुलेरो और अन्‍य सामानों की फोटोज...
खबरें और भी हैं...