पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Basic Education Minister Ram Govind Said Primary Schools Improve Quality Education

बेसि‍क शि‍क्षा मंत्री ने कहा- प्राथमि‍क स्‍कूलों की शि‍क्षा में गुणवत्‍ता परक सुधार की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने शुक्रवार को सभी खंड शि‍क्षा अधि‍कारि‍यों से कहा कि‍ प्राथमि‍क स्‍कूलों में शि‍क्षा में गुणवत्‍ता परक सुधार लाने की जरूरत है। शिक्षा समाज का आइना है। बेसिक शिक्षा ही इसका मुख्‍य आधार है, इसलि‍ए शि‍क्षा के मूल स्रोत में हमें अपेक्षि‍त सुधार लाना चाहि‍ए। इसके लि‍ए बेसि‍क शि‍क्षा से जुड़े सभी संगठनों को समाप्‍त कर एक फोरम पर लाने की कवायद वि‍भाग को शुरू करना चाहि‍ए। मंत्री ने उक्‍त बातें रानी लक्ष्‍मी बाई मेमोरि‍यल कॉलेज द्वारा आयोजित दो दि‍वसीय कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए कही।
शैक्षणिक गुणात्मकता में सुधार और बेसिक शिक्षा के उन्नयन के लि‍ए आयोजि‍त संगोष्ठी को संबोधि‍त करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि‍ समाज को बनाने की सबसे बड़ी जिम्‍मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी की है। उन्होंने कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बेटा अच्छा नागरिक बने और समाज के लिए अच्छा कार्य करे। बेसिक शिक्षा में सुधार तभी माना जाएगा, जब बड़े-बड़े विद्धान, प्रोफेसर, अधिकारी और सभी बड़े लोग अपने बच्चों को बेसिक स्कूलों में पढ़ाने में रूचि लेंगे।
बेसि‍क शि‍क्षा अधि‍कारि‍यों की होगी मुख्‍य भूमि‍का
उन्‍होंने कहा कि‍ बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अभिभावकों में बेसिक शिक्षा के प्रति उनके विश्वास को मजबूत बनाए रखने में सक्रिय योगदान करना होगा। इस दौरान उन्‍होंने बेसिक शिक्षा में अंग्रेजी की पढ़ाई अनिवार्य, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, मार्च में स्कूल चलो अभियान और एक अप्रैल को नया सत्र सभी को समय से शुरू करने को कहा। मंत्री ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ही शिक्षा को बढ़ाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, लेकिन शिक्षा विभाग का काला इतिहास मिटाएंगे।
शिक्षा के गुणात्मक सुधार में जुटें शि‍क्षक
इस अवसर पर उपस्थित बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग एक परिवार है। परिवार का नाम जहां आता है सारी चुनौतियां हल करने में आसानी होती है। उन्होंने बेसिक शिक्षा में पारदर्शि‍ता लाने पर जोर दिया। साथ ही उन्‍होंने कहा कि नैतिक शिक्षा को भी बढ़ाया जाए।
ये हुए सम्‍मानि‍त
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा में मूल परिर्वतन करने के लि‍ए बीएसए मुजफरनगर कौशतुभ कुमार सि‍ह, सर्वानन्द डायट प्राचार्य उन्नाव और भगवत पटेल डीईओएस फर्रूखाबाद को सम्‍मानि‍त किया गया। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, विश्वास कुमार, राम प्रताप सि‍ह, बकी, रूद्र प्रताप यादव, जैनेन्द्र कुमार गुप्त, ममता सरकार और जगत सिं‍ह को बेसिक शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार के लि‍ए पुरस्कृत किया गया।
फाइल फोटो: राम गोविंद चौधरी।