पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BBAU Head Of The Department Will Take Responsibility Of Innovative Courses

BBAU: अब विभागाध्‍यक्ष ही संभालेंगे इनोवेटिव कोर्सों की जिम्‍मेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. बीबीएयू में नए सत्र में एडमि‍शन की प्रक्रि‍या शुरू करने के पहले इनोवेटिव कोर्सों की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष संभालेंगे। अभी तक ऐसे कोर्सों की जिम्मेदारी कोऑर्डिनेटर की थी। इन कोर्सों के संचालन के साथ ही विवि प्रशासन शुल्क निर्धारण की प्रक्रि‍या को अंति‍म रूप देने के लि‍ए जुटा हुआ है।

शुल्क निर्धारण की प्रक्रि‍या को अंति‍म रूप आगामी 20 फरवरी को होने वाली एकेडमि‍क काउंसि‍ल की बैठक में दि‍या जाएगा। बीबीएयू की ओर से पिछले सत्र में 43 इनोवेटिव कोर्सेस की शुरुआत की गई थी। इन कोर्सों में शामि‍ल 22 कोर्सों में दाखि‍ले के लि‍ए छात्रों ने दि‍लचस्‍पी दि‍खाई थी। इसको देखते हुए विवि प्रशासन ने ऐसे कोर्सों के संचालन की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों को देने का निर्णय लि‍या है। ये कोर्स अब यूनिवर्सिटी के अन्‍य रेगुलर कोर्सेस की तरह से ही संचालित किए जाएंगे।

कोर्स के हिसाब से तय होगी फीस

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. कमल जयसवाल ने बताया कि विवि के कुलपति डॉ. आरसी सोबती की ओर से कई इनोवेटिव कोर्सेस की शुरुआत की गई थी। इसकी जवाबदेही अब तक कोऑर्डिनेटर की थी। वहीं, अब आगे से विभागाध्यक्ष इसकी रूपरेखा तय करेंगे। शुल्क निर्धारण के मसले पर उन्होंने बताया कि इन कोर्सेस के संचालन का भार विवि को स्वयं वहन करना पड़ता था। इसलिए फीस में बढ़ोत्तरी करना कोर्स के संचालन के लिए बेहतर साबि‍त होगा।
बीबीएयू की फाइल फोटो।