पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BEd Course Online Application Form Available Lucknow News

बीएड कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म मिलना शुरू, ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. दो वर्षीय बीएड कोर्स 2015-17 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म उपलब्‍ध हो गए हैं। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा को आयोजित कराने की जिम्‍मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्‍वयक लविवि के प्रो. वाई.के. शर्मा को बनाया गया है। सोमवार को लविवि में आयोजित वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रवेश फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा में सम्मिलित होने तक की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है।

नए सत्र की बीएड परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इस बार से यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम में तब्दील हो गई है। इसके पहले बीएड एक वर्षीय पाठ्यक्रम था। आवेदकों की सुविधा के लिए फार्म की फीस तीन माध्यमों से जमा करने की सुविधा रखी गई है। प्रो. शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल को होनी है और इसके लिए जरूरी सभी महत्वपूर्ण बातें एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बार आवेदक फार्म फीस भरने के बाद तत्‍काल फार्म भर सकते हैं और पूरी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उनसे कोई भी अतिरिक्त शुल्क किसी भी स्तर पर नहीं लिया जाएगा।

डमी फार्म से फार्म भरने में होगी आसानी

प्रो. शर्मा ने बताया कि प्रवेश फार्म को पांच चरणों में बांटा गया है। आवेदक की सुविधा के लिए फार्म भरने से पूर्व डमी फार्म का विकल्प मौजूद है। इससे उसे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। प्रो. शर्मा के मुताबिक अक्‍सर फार्म भरने के दौरान लोगों से जानकारी नहीं होने की वहज से गलतियां हो जाती हैं।

स्पेशल संख्या युक्त होगा ऑनलाइन आवेदन

प्रवेश परीक्षा समनवयक प्रो. शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में नौ अंकों की एक स्पेशल संख्या दी जा रही है। इसी संख्या से आवेदक द्वारा आगे पत्राचार किया जा सकेगा। प्रो. शर्मा के अनुसार आवेदन फार्म में दी गई सभी जानकारियों को आवेदन के दौरान भरा जाना अनिवार्य है। यदि आवेदक द्वारा कोई गलत जानकारी दी जा रही है तो उसका फार्म स्वत: ही ऑनलाइन बंद हो जाएगा।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।