लखनऊ. केंद्र सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बयान पर लखनऊ की सियासत गर्म रही। एक तरफ भाजपा ने बेनी बाबू के बयान को उनकी बौखलाहट बताया, तो वहीं दूसरी तरफ सपा ने उनको मानसिक मरीज ही घोषित कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के अनुसार आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर हुए सर्वेक्षणों में भाजपा की निर्णायक बढ़त से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। कांग्रेस सहित यूपीए सरकार के सहयोगी दलों में निराशा व हताशा का माहौल है। यही वजह है कि वे लगातार अमर्यादित व बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और सपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि हार की अंशका के कारम कुंठाग्रस्त होकर वह लगातार ओछी बयानबाजी कर रहे हैं।
एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को समर्थन दे रहे कांग्रेस और सपा के नेता चुनावी आहट के कारण नूराकूश्ती में जुटे हैं। जिस ट्रक खरीद घोटाले का जिक्र कांग्रेस के नेता कर रहे हैं उसकी जांच क्यों नही करवाई गई, जबकि उनके अनुसार उनके पास पर्याप्त जानकारी है कि घोटाला हुआ है, फिर इस मुद्दे पर सपा नेता चुप क्यों हैं। जातिय और सांप्रदाय के आधार पर काम में जुटी अखिलेश सरकार क्यों नारा देती है कि 'हमारी बेटी और उसका कल।' क्या उसके पीछे हमारी बेटी का मतलब केवल अल्पसंख्यक बेटी है? क्यों किसानों के कर्जे माफ किए जाने के वादे होते हैं औऱ जब बारी आती है तो केवल एक ही बैंक से लिए गए कर्जों की माफी होती है?
आगे पढ़े सपा प्रवक्ता ने बेनी को और क्या कहा...